Breaking
21 Sep 2026, Mon

सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…

बिलासपुर–सीपत,,, प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और टेबलेट की सप्लाई के मामले में सीपत पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक मामले में एण्ड-टू-एण्ड विवेचना के दौरान सप्लाई के स्रोत तक पहुंचते हुए यह कार्रवाई की गई…
11 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुड़ी लोनिया पारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उग्रसेन लोनिया, मुकेश कुमार लोनिया और परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा को पकड़ा था… आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 743 नग प्रतिबंधित कैप्सूल एवं टेबलेट, कुल वजन 2495.64 ग्राम, तथा दो मोबाइल बरामद किए गए थे… बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 19 लाख 17 हजार 930 रुपये बताई गई है! पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई मथुरा निवासी राहुल अग्रवाल से होने की जानकारी मिली… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत पुलिस और ACCU की टीम मथुरा पहुंची और गोविंद नगर स्थित उसके ठिकाने से राहुल अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, को गिरफ्तार किया….
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया… उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया… मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22 और 29 के तहत दर्ज है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed