
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है! बिलासपुर, जिले के साथ साथ संभाग में केंद्र होने की वजह से व्यापार भी बड़े स्तर पर किया जाता है! लेकिन जिस तरह डुप्लीकेट सामानों की शिकायतें बिलासपुर जिले में हो रही है! वह चौंकाने वाला है! जिले के खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई तो की जा रही है! लेकिन उसका प्रभाव शून्य नजर आ रहा है! क्योंकि पिछले कुछ महीनों में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा 10 से अधिक जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर समानों को जप्त कर उनके सैंपल भेजे गए है! लेकिन उसका कोई खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है! इतना ही नहीं विभागीय अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है! कि, जो सेम्पल जांच में भेजे गये गए थे… उनकी रिपोर्ट का क्या हुआ.. और कब तक आयेगा…
दो दिनों पूर्व हिन्दुस्तान यूनिलीवर कंपनी की शिकायत पर टीम ने शनिचरी बाजार में स्थित माधव ट्रेडर्स पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सामानों के सैंपल को जप्त कर जांच के लिए भेज दिया था… इससे पहले भी व्यापार विहार और तेलीपारा इलाके में टीम ने कार्रवाई की थी… शहर के तेलीपारा इलाके में स्थित विक्की जनरल स्टोर और संजय ट्रेडर्स में कार्रवाई हुई इसके बाद व्यापार विहार में स्थित सागर ट्रेडर्स में भी टीम ने कार्रवाई करते हुए सामान जप्त किया… लेकिन आज तक सैंपल की रिपोर्ट विभाग को नहीं मिल पाया..
अब सवाल उठता है! कि लगातार कार्रवाई और सैंपल के बाद भी रिपोर्ट सामने क्यों नहीं आ रही… इस कार्रवाई का मतलब क्या निकल रहा है! या खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा की जा रही जांच सिर्फ सफेद हाथी बनकर रह गया है! क्योंकि जांच पूरी पर कार्रवाई होगी तभी नकली सामानों बेचने वालों पर नकेल कसा जा सकेगा वरना विभाग ऐसे ही ढोल पीटकर आगे बढ़ता रहेगा.. और सैंपल का रिपोर्ट आते तक मामला शांत हो जाएगा… और नकली माल बेचने वाले बेखौफ बेखौफ होकर नकली माल बेचते रहेंगे…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
Uncategorized2026.09.2122 को जन्मदिन, 21 को ही ‘बधाई’ की छुट्टी, अमर अग्रवाल के बैनर-पोस्टर निगम ने उतारकर किए जब्त, समर्थकों में खलबली—रूल बदला या गुटबाजी का खेल? जन्मदिन से पहले ही निगम का ‘पोस्टर हटाओ अभियान’ क्यों?…
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
