
बिलासपुर,,,, राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में रविवार शाम गणपति वंदना से माहौल भक्तिमय हो गया… शिवसेना महिला इकाई की महिलाओं ने प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी…. महिलाओं ने भक्तिभाव से गणपति स्तुति का गान करते हुए शहर, जिले और प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की… भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया….
आरती में शिवसेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रेवती यादव, जिला उपाध्यक्ष सोनिया, पिंकी यादव, संगीता सिंह ठाकुर, कल्पना जनोकर और विनीता वैद्य सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं… शिवसेना प्रदेश सचिव संतोष कौशल, नगर महासचिव शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता और अशोक कुमार जड़िया भी मौजूद रहे….
इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिवकुमार तिवारी, जियाउल्ला खान, विकल्प तलवार, संतोष मिश्रा, नीरज शुक्ला, अमन सिंह, रविंद्र सिंह और श्रेयस कुमार सहित पत्रकार मौजूद रहे…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
Uncategorized2026.09.2122 को जन्मदिन, 21 को ही ‘बधाई’ की छुट्टी, अमर अग्रवाल के बैनर-पोस्टर निगम ने उतारकर किए जब्त, समर्थकों में खलबली—रूल बदला या गुटबाजी का खेल? जन्मदिन से पहले ही निगम का ‘पोस्टर हटाओ अभियान’ क्यों?…
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
