
बिलासपुर,,,, 23 साल से भाजपा सरकार के विधायक और प्रदेश के कद्दावर मंत्री रहे… पूर्व मंत्री व नगर विधायक के
जन्मदिन के बैनर पोस्टर को निगम अमले द्वारा जन्मोत्सव के एक दिन पहले उतारकर जब्त करने से कई सवाल खड़े हो रहे… 22 सितंबर को प्रदेश के कद्दावर पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन है! समर्थकों ने नेहरू चौक, गोलबाजार, सदर बाजार समेत सारे शहर में उन्हें जन्मोत्सव पर बधाई देने उनके और अपने साथियों की तस्वीरों वाले बड़े बड़े होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगवा रखे है! जिन्हें इस वीडियो में निगम अमला निकालकर जब्त करता दिखाई दे रहा,,, रविवार को भी बैनर- पोस्टर उतार कर जब्त करने की कार्रवाई की गई… उनके समर्थक इसी को लेकर रविवार को अतिक्रमण निवारण दफ्तर पुराने मिशन अस्पताल परिसर में डेरा डाल बैठे रहे…. अब तक स्टैंडिंग आदेश ये रहा… कि बड़े नेताओं के होर्डिंग्स पोस्टर को जन्मदिन तक नही हटाना है! आयोजन के बाद हटाना है! तो क्या अब ये स्टैंडिंग आदेश चेंज हो गया… जो जन्मदिन के एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री व नगर विधायक के बैनर पोस्टर जब्त किए कराये जा रहे…
निगम प्रशासन के अतिक्रमण शाखा द्वारा पूर्व मंत्री व नगर विधायक के पूरे शहर भर में लगे पोस्टर बैनर,फ्लेक्स को इस तरह जन्मदिन के ठीक 1 दिन पहले निकालकर जप्त कराने की कार्रवाई को लेकर जितनी मुंह उतनी बाते टाइप का माहौल है! कोई कह रहा…. कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है गुटबाज़ी हावी है! तो कोई कह रहा कि किसके ईशारे पर इस तरह की कार्यवाही की जा रही सब देख और समझ रहे है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.2122 को जन्मदिन, 21 को ही ‘बधाई’ की छुट्टी, अमर अग्रवाल के बैनर-पोस्टर निगम ने उतारकर किए जब्त, समर्थकों में खलबली—रूल बदला या गुटबाजी का खेल? जन्मदिन से पहले ही निगम का ‘पोस्टर हटाओ अभियान’ क्यों?…
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
Uncategorized2026.09.21शहर के पुराने बस स्टैंड के एक चर्चित होटल हेवेन्स पार्क में आधी रात ‘पब का पंगा’, युवती का तांडव, बाउंसर हुए बेबस, डायल-112 भी पहुंची लेकिन ड्रामा नहीं थमा, अब सवाल—देर रात तक ‘जाम’ छलक रहा था तो पुलिस-आबकारी की निगरानी आखिर किस काम की?
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
