
बिलासपुर,,,, कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! जबकि एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया… पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर की रात अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था….

पुलिस ने अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026 में जांच के दौरान घटनास्थलों और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले… तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई… जिसके बाद उसके बताए अनुसार राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को हिरासत में लिया गया…
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल, 6,700 रुपये नगद और लोहे का सब्बल बरामद किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत 4 लाख 81 हजार 488 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.22कोनी में चोरों का खेल हुआ फेल, रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर साफ करने निकले थे शातिर, पुलिस ने CCTV से दबोचा गिरोह, सोना-चांदी, बाइक, मोबाइल और नकदी समेत ₹4.81 लाख का माल बरामद, तीन जेल में और बाल अपचारी न्यायालय पहुंचा…
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
