Fri. Nov 6th, 2026

अमरकंटक रोड बना बर्थडे पार्टी का मंच! सड़क घेरकर जन्मदिन मनाना BJP नेता और साथियों को पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत कई पर FIR, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फजीहत—अब पुलिस पूछ रही, सड़क किसकी और अनुमति किसकी?…

बिलासपुर,,,, BJP नेता को सड़क पर मंच लगाकर जन्मदिन मनाना और भीड़ जुटाकर यातायात बाधित करना अब आयोजकों पर भारी पड़ गया है! गौरेला पुलिस ने मामले में भा.ज.यु.मो जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्धू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है! इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था… जिसमें नेताजी अपने जन्मदिन का जश्न मानते नजर आ रहे है!


पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की देर रात अमरकंटक चौक पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था… इस दौरान मंच लगाया गया… और बड़ी संख्या में लोग जुटे. समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया… पुलिस का कहना है! कि आयोजन के चलते सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ… इसके बाद गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज किया गया… आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है! गौरतलब है! सड़क और सार्वजनिक चौक पर इस तरह निजी आयोजन के कई मामलों में कोर्ट में नाराजगी जाहिर कर चुका है! ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है! कि आखिर सार्वजनिक रास्ते पर मंच लगाकर भीड़ जुटाने की अनुमति किसने दी? या नेताजी ने अपने रसूख के आगे किसी से अनुमति लेने की जरूरत भी नहीं समझी ? फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद गौरेला पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है! मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed