Tue. Nov 10th, 2026

अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…

बिलासपुर,,,, शनिवार दोपहर दयालबंद मधुबन में अरपा नदी में नहा रहे दो बच्चों के बहने की खबर से कोहराम मचा रहा… पुलिस पहुँच गई…. मोहल्ले के मददगार पहुंच गए… पर गोताखोर सवा घण्टे बाद भी नही पहुँचे…. जिसको लेकर परिजन और मोहल्लेवासियों में नाराजगी रही…


मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले में ही नदी में नहाने उतरे थे…. तभी नहाते नहाते दोनो गड्ढे की ओर चले गए… और बहने लगे आसपास में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया… पर कुछ ही देर में दोनो लापता हो गए… सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुँच गए मोहल्ले के परिचित बच्चों की खोजबीन में लगे रहे पर गोताखोर नही पहुचे…

माँकड्रील में अव्वल…

अभी गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है! बावजूद इसके डिजास्टर मैनेजमेन्ट औऱ आपातकालीन सेवाओ का ये हाल है! इनका केवल मॉकड्रिल ही चकाचक रहता है!

बाइट,,, योगेश बोले एल्डरमैन नगर निगम
बाइट,,, परीजन

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed