
कोरबा,,, जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए चलाए जा रहे…. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बीच शिक्षकों से 200 रुपये जमा कराने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में सवाल खड़े हो गए हैं! जिले के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कथित तौर पर एक ऐसा संदेश वायरल हुआ है! जिसमें प्रत्येक शिक्षक से 200 रुपये जमा करने की बात कही गई है!

दरअसल, 24 सितंबर को जिले के सभी विकासखंडों में ‘शिक्षा दान रथ’ निकाला गया था…. अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए किताब, कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री दान करने की अपील की गई थी… इसी दौरान शिक्षकों से 200 रुपये जमा कराने से संबंधित चैट सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया…
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है! कि शिक्षकों से 200 रुपये की राशि मांगने के संबंध में विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है! वायरल चैट सामने आने के बाद पाली, करतला सहित कई क्षेत्रों के संकुल शैक्षिक समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है!

अब बड़ा सवाल यही है! कि जब विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ… तो शिक्षकों से 200 रुपये जमा करने का संदेश आखिर किसके निर्देश पर जारी किया गया? क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी ने अपने स्तर पर राशि मांगी? कितने शिक्षकों से यह राशि मांगी गई… और क्या किसी शिक्षक ने पैसा जमा भी किया?
दान के नाम पर निर्धारित रकम मांगे जाने की बात सामने आने से अभियान की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं! विभागीय जांच और संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि वायरल चैट की वास्तविकता क्या है! और राशि मांगने के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है!
वहीं, कुछ मीडिया कर्मियों ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया… लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका जवाब प्राप्त नहीं हो सका….!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
