Breaking
28 Sep 2026, Mon

जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?

बिलासपुर,,,, केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं! जेल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में एक युवक के मोबाइल लेकर पहुंचने और वहां वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है! वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं! बताया जा रहा है! कि केंद्रीय जेल परिसर के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से कुछ क्षेत्र प्रतिबंधित किए गए हैं! इन इलाकों में आम लोगों की आवाजाही और मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर पाबंदियां रहती हैं! इसके बावजूद युवक कथित तौर पर मोबाइल लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच गया… और वहां से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया…
वीडियो वायरल होने के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं! सवाल यह है! कि जब जेल प्रशासन संवेदनशील क्षेत्र में मोबाइल ले जाने और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक का दावा करता है! तो युवक प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचा कैसे? क्या सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर नहीं पड़ी या फिर निगरानी व्यवस्था में कहीं कोई चूक हुई? जेल जैसे संवेदनशील परिसर के आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक किया जाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय माना जा सकता है! ऐसे वीडियो के जरिए परिसर की बाहरी संरचना, प्रवेश मार्ग अथवा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक होने की आशंका रहती है!
मामला सामने आने के बाद अब जेल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है! युवक की पहचान, वह प्रतिबंधित क्षेत्र तक किस रास्ते से पहुंचा और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की भूमिका क्या थी… इन सभी बिंदुओं की जांच जरूरी है! साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल लेकर पहुंचने से रोकने के लिए जेल प्रशासन की ओर से किस तरह की निगरानी व्यवस्था लागू है! वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है! कि जेल प्रशासन मामले में क्या कार्रवाई करता है! यदि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है! तो केवल वीडियो बनाने वाले युवक पर कार्रवाई पर्याप्त होगी या सुरक्षा में संभावित चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी… यह जांच के बाद स्पष्ट होगा….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed