
दिल्ली / रायपुर:,,, छत्तीसगढ़ की होनहार युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण राज्य को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सशक्त युवा आवाज़ के रूप में उनकी यह उपस्थिति प्रदेश के युवाओं की बढ़ती सहभागिता और नेतृत्व क्षमता की एक उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आई है।

इस विशेष अवसर पर प्रशंसा पांडे ने देश के कई शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया….

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की…

संसद भवन के इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रशंसा पांडे का यह प्रतिनिधित्व राज्य के लाखों युवाओं के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास में एक नए अध्याय की रचना कर रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक, मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026रावण दहन के नाम पर निगम की रावणी लीला, कांग्रेस ने खोली निविदा की पोल, 4 लाख के आयोजन पर 20 लाख का टेंडर, 50 हजार के पुतले का 6 लाख बजट, कांग्रेसी बोले– रावण जलाने का इतना शौक है तो भ्रष्टाचार का रावण जलाओ, जनता के पैसे से विकास की लंका सजाओ…
UncategorizedOctober 3, 2026राजधानी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, बदमाशों की स्कॉर्पियो का यूपी तक पीछा, पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब आरोपियों की अकड़ उतरेगी पूछताछ में, गाड़ी और पैसों का विवाद बना अपहरण की वजह, रायपुर पुलिस आरोपियों को लेने रवाना…
