
दिल्ली–रायपुर:,, छत्तीसगढ़ की होनहार युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण राज्य को गौरवान्वित किया है! राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सशक्त युवा आवाज़ के रूप में उनकी यह उपस्थिति प्रदेश के युवाओं की बढ़ती सहभागिता और नेतृत्व क्षमता की एक उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आई है!

इस विशेष अवसर पर प्रशंसा पांडे ने देश के कई शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की… उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया…

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की… संसद भवन के इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रशंसा पांडे का यह प्रतिनिधित्व राज्य के लाखों युवाओं के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है! राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है! कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास में एक नए अध्याय की रचना कर रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
UncategorizedOctober 5, 2026अदाणी प्लांट में दारू ने मचाया बवाल, बिहारी-छत्तीसगढ़िया मजदूर भिड़े तो पत्थर बरसे, टीआई घायल, सरपंच की गाड़ी चकनाचूर… शराब ने ऐसा रंग दिखाया कि प्लांट से लेकर थाने तक मच गया हड़कंप…
UncategorizedOctober 4, 2026दिवाली में सोना खरीदो, भविष्य को चमकाओ! सुमित गांधी बोले—जेब जितनी इजाजत दे, उतना सोना लाओ, गहना भी चमकेगा और कल की पूंजी भी मुस्कुराएगी…
