
बिलासपुर,,, बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी और क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने बेलतरा विधायक पर बदले की राजनीति का आरोप लगा… इसके विरोध में 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है! पूर्व जिलाध्यक्ष के निवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस नेता राजेंद्र डब्बू साहू, धनंजय सिंह ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रभंजन बंटी बैसवाड़े (ब्लॉक अध्यक्ष), शीतल दास मानिकपुरी, मनीष घड़रेवाल, संतोष साहू, राम प्रसाद साहू, रूप नारायण बाश, धुर्वे कुमार साहू, कुशल वर्मा, अमित यादव, धनंजय यादव, राम कुमार भोई, राजेंद्र मिथुन वर्मा, किशन पटेल, इंद्र कुमार साहू, अविनाश ढीबर, आकाश यादव, आकाश भोई, रुद्र कुमार सूर्यवंशी, जय प्रकाश घवई, फिरंता साहू, अमन दास, सुख सागर कुर्रे, रूपेश कश्यप और प्रदीप साहू की मौजूदगी में 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। जिनमे…`
- बेलतरा विधायक द्वारा कथित राजनीतिक बदले की भावना से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को परेशान किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने…
- सरपंचों एवं पंचायत प्रतिनिधियों पर पसंदीदा ठेकेदारों से कार्य कराने के कथित दबाव के आरोपो की जांच कराने…
- कार्य प्रारंभ होने से पूर्व किए गए कथित अग्रिम भुगतानों की जांच कराने…
- दबाव का विरोध करने पर प्रभावित हुए विकास कार्यों एवं पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की जांच की जाए…
- श्री धनंजय सिंह के मामले में सीमांकन, नोटिस एवं पंचायत सचिव के स्थानांतरण की स्वतंत्र जांच कराई जाए…
- कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच की जाए…
- पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव की शिकायतों की समीक्षा की जाए…
- पंचायतों में कार्य करने वाले सभी ठेकेदारों एवं उन्हें किए गए भुगतानों की विस्तृत जांच कराई जाए…
- रेत एवं मुरुम के कथित अवैध उत्खनन की जांच कराई जाए…
- अनुचित धन वसूली एवं प्रशासनिक दबाव से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए…
- अधिकारियों पर कथित राजनीतिक दबाव की जांच की जाए…
- उपरोक्त सभी शिकायतों पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है!
साथ ही शिकायतों पर निष्पक्ष जांच और समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी दी गई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 2026बेलतरा की राजनीति में बदले का बवाल, कांग्रेस ने खोला आरोपों का पिटारा, 12 सूत्रीय मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी, विधायक पर आरोपों की बौछार, अब प्रशासन की परीक्षा होगी दमदार, जांच नहीं हुई तो आंदोलन का बजेगा बिगुल, सियासी पारा होगा हाई…
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक, मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026रावण दहन के नाम पर निगम की रावणी लीला, कांग्रेस ने खोली निविदा की पोल, 4 लाख के आयोजन पर 20 लाख का टेंडर, 50 हजार के पुतले का 6 लाख बजट, कांग्रेसी बोले– रावण जलाने का इतना शौक है तो भ्रष्टाचार का रावण जलाओ, जनता के पैसे से विकास की लंका सजाओ…
