
00 सेवा संकल्प अभियान पर आए थे पत्रकारों को संबोधित करने…
00 पत्रकार दीर्घा से उठे किसी भी सवाल के नही दिये जवाब…

बिलासपुर,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को बिलासपुर बस स्टैंड रोड के 1 होटल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफ में कसीदे पढ़े…. योजनाओं का गुणगान किया… पर जैसे ही संभागीय जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल और अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों के टोटे व सुपरश्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर पत्रकारो ने सवाल दागे वे उठकर हाथ जोड़ मंच से चलते बने…` पत्रकारों को कहना पड़ा… कि आपने प्रेस वार्ता आयोजित की है! आपने बुलाया है! तो फिर आपको सवालों के जवाब देना चाहिए हम भोज के लिए नही आए है!
गिना दी योजनाओं की फेहरिस्त…
स्वास्थ्य मंत्री ने उज्वला गैस, अमृत भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न योजना, आयुष्मान भारत योजना,नलजल योजना समेत अन्य सारी योजनाएं गिना दी…
1 रुपये भेजने पर मिलता था 15 पैसे, इधर निकल गए फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड में साढ़े 17 करोड़…
मंत्री ने कांग्रेस शासनकाल में सरकार द्वारा 1 रुपये भेजने पर स्टेट में 15 पैसे पहुचने तक का जिक्र किया… लेकिन न्यायधानी में फर्जी मुआवजा कांड में साढ़े 17 करोड़ के सवाल पर भी कुछ कहने के बजाय चुप्पी साध ली…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
