Wed. Oct 14th, 2026

बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

बिलासपुर,,,, बेलतरा विधायक और प्रशासन पर प्रशासनिक आतंकवाद,जमीन की अफ़रा -तफरी, अवैध कालोनाइजरो से 100 रुपये प्रतिस्कवेयर फिट वसूल कर अवैध प्लॉटिंग को बढावा देने, निगम व पंचायतों के जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर अपने करीबी ठेकेदारों को ठेका दिलाने, अवैध खनन, मल्टीस्पेशलिटी और कैंसर हॉस्पिटल को निजी हाथों में देने षड्यंत्र करने का आरोप लगा जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जंगी प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट के घेराव का प्रयास किया… पानी की बौछार और पुलिस बल की घेराबंदी को तोड़ कांग्रेसजन बेरिकेट्स को धराशायी कर टीन की दीवार तक पहुँच गए। पुलिसबल और आंदोलनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की और झड़प हुई। और एडिशनल एसपी पंकज पटेल को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजन बड़ी संख्या में बेलतरा विधायक और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस भवन से निकले। महिला व पुरुष कार्यकर्ताओ ने हाथ पर प्रति वर्गफुट कितना विधायक जी, बेलतरा विधायक बदले की राजनीति बन्द करो, अवैध उत्खनन में कमीशन किसको, बिना कमीशन कालोनी नही, विधायक जी हिसाब दो, विधायक का दबाव या प्रशासन की विवशता, कमीशनखोर बेलतरा विधायक लिखी तख्तियां लेकर नेहरू चौक फिर नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट के लिए आगे बढ़े,
कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों को रोकने दो लेयर की बेरिकेटिंग फिर उपमुख्यमंत्री निवास के सामने टीन शेड खड़ा किया था, वाटर कैनन से पानी की बौछार की , कांग्रेसजन दोनो बेरिकेट्स को तोड़ टीनशेड तक पहुँच गए, और झंडा गाड़ नारेबाजी करते रहे। पानी की बौछार से पुलिस की वर्दी और आंदोलनकारियों के कपड़े पानी से भीगकर तरबतर हो गए। तो कुछ कांग्रेस नेताओं के कुर्ते फट गए।पूर्व जिलाध्यक्ष श्री केशरवानी ने कहा कि बेलतरा विधानसभा बदलापुर की राजनीति का अखाड़ा बन गया है...! उन्होंने जहा कलेक्टर को विधि सम्मत काम कर मातहतों का मनोबल बढ़ाने की नसीहत दी कि सरकारें बदलती रहती है, वही बेलतरा विधायक को बड़बोला और तानाशाह बताते हुए नसीहत दी कि ताना शाह मत बनिये सरकार का संरक्षण है तो अति मत करिए जनता ने मौका दिया है तो जनता के लिए काम कीजिये...!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed