Wed. Oct 14th, 2026

साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…

बिलासपुर,,,,  साइबर ठगी और म्यूल बैंक खातों के जरिए होने वाले संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पर कार्रवाई करते हुए बिलासपुर की तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक बैंक खाता धारक को गिरफ्तार किया है! आरोपी पर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई है! पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत म्यूल बैंक खातों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है! इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते के खिलाफ विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई थीं… शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई…


बैंक खाते में जमा हुई ठगी की रकम…


विवेचना के दौरान संबंधित बैंक खाते के स्टेटमेंट की जांच की गई… इसमें सामने आया कि खाते में कथित धोखाधड़ी की रकम के साथ अन्य राशि भी जमा हुई थी… इसके बाद यूपीआई और एटीएम के माध्यम से रकम निकाले जाने की जानकारी भी मिली… पुलिस ने खाते से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद खाताधारक के खिलाफ कार्रवाई की…


हेमु नगर का रहने वाला है! आरोपी…


गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत बाली (33 वर्ष), पिता विनय कुमार, निवासी हेमू नगर, तहसीलदार गली, थाना तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई है! पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया…
इस मामले में अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 61(2), 317(5), 318(4), 323 और 317(4) में अपराध दर्ज किया गया है!
पुलिस म्यूल खातों की पहचान कर उनके माध्यम से होने वाले संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है! Shab खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे आगे स्थानांतरित करने में किया जा सकता है! मामले में पुलिस की जांच जारी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed