
बिलासपुर पुलिस लगातार धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर सभी थानो में लगातार धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोटा में प्रार्थी हीरालाल साहू, भारत फाइनेंस कोटा जिला बिलासपुर दिनांक 04.अप्रैल.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा , बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 260723 रुपए लोन के एवं फाइनेंस के रकम को धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी का लगातार पर तलाश किया जा रहा था। आरोपी अपने सकूनत से फ़रार चल रहा था , थाना प्रभारी कोटा को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ दौरान भारत फाइनेंस एवं अशिक्षित महिलाओं के अंगूठा लगवा कर लोन के पैसे को लेकर जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर धोखाधड़ी के रकम को अपने घर निर्माण में खर्च करना बताया। आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा पिता अमृतलाल चंद्रा उम्र 23 साल साकिन टिक्की थाना मरवाही जिला गौ.पे.म. को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्र. आर. रविंद्र मिश्रा, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

