
बिलासपुर में बीते रात शराब के नशे में वाहन चलाने वालो पर पूलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है! उसके बाद भी शराब पीकर वाहन चलाने वाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे है ! एक बार फिर से संयुक्त पुलिस की टीम ने मिलकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस द्वारा दो पहिया, चार पहिया और ट्रक जब्ती कर सबके विरुद्ध 185 मोटरव्हिकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर कोर्ट चालान किया गया। लगातार बढ़ते सड़क हादसों का मुख्य कारण है शराब पीकर पुलिस से बेखौफ होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाना लेकिन अब इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहरी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और स्टाफ की ओर से रविवार की देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया।

इस कार्यवाही के जद में जो भी आया उसे बख्शा नही गया। मौके पर तो कइयों ने रंगदारी, रौबदारी के साथ अपनी ऊंची पहुंच तक दिखा दी। हालांकि किसी को बख्सा नही गया। इस तरह दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया और भारी वाहनों पर भी 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर कोर्ट चालान किया गया। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा थाना सिविल लाइन अंतर्गत चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जो दूसरे दिन भी यानी कि सोमवार की सुबह से दोपहर तक अपनी गाड़ी छुड़ाने थाना सिविल लाइन में खड़े होकर एड़ी चोटी एक करते नजर आए। सिविल लाइन थाने में खड़े कुछ चार पहिया वाहन ऐसे भी थे जिनमें नम्बर प्लेट नही थे और पूरे ग्लास पर ब्लैक फ़िल्म लगे हुए थे।
रविवार की रात बिलासपुर पुलिस की ओर से चलाए गए सरप्राइज चेकिंग अभियान से पूरे शहर में हड़कम्प मचा रहा। शराब पीकर गाड़ी चलाते चेकिंग पॉइंट पर खड़े पुलिसकर्मियों के हत्थे जो कोई भी बाइक या कार सवार चढ़ा उनसे सभी के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
UncategorizedOctober 28, 2026धान खरीदी का नया सीजन सिर पर, पुराने चावल का हिसाब गोल, 19 दिन बाद जागा विभाग, 60 हजार टन चावल अब भी बकाया, मिलरों को झप्पी देते-देते निकल गया पूरा साल, अब एफआईआर की धमकी से निकलेगा चावल या फिर चलेगा तारीखों का खेल?…
UncategorizedOctober 28, 2026घर सूना देखा तो चोरों ने खोल दिया चोरी का शटर, अलमारी-लॉकर तोड़कर जेवर-बर्तन पर किया हाथ साफ, लेकिन पुलिस ने खेल दिया उल्टा पासा, पांच आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़ाए, ₹2 लाख का माल बरामद, अब चोरी का माल खरीदने वालों की भी शामत…
