
बिलासपुर,,छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में 17 साल की छात्रा से अंबिकापुर के कॉलेज स्टूडेंट ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की, फिर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे शादी करने का वादा भी किया, लेकिन बाद में मुकर गया। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में रहकर छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस से शिकायत कर बताया कि अंबिकापुर निवासी आशुतोष शर्मा से उसकी इंस्टाग्राम में बातचीत होती थी। वह भी सरकंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों के बीच मोबाइल से भी बातचीत होती थी।

दोस्ती के बाद घर आने- जाने लगा युवक
पीड़िता ने बताया कि दोस्ती होने के बाद वह उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया। लड़की भी उसके प्रेम जाल में फंस गई और दोनों मिलने-जुलने लगे। इसी दौरान उसने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब किया इनकार
छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उससे शारीरिक संबंध बनाते रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की को परेशान भी करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने थाने में केस दर्ज करा दी।
आरोपी चल रहा फरार
पुलिस ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवक केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
