
बिलासपुर के सिम्स की सुरक्षा संभालने वाली बुंदेला सिक्योरिटी सर्विसेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अब जांच दबाने की कोशिश हो रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सिम्स से हाजिरी रजिस्टर जब्त किया है। इसी से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने लोग ड्यूटी करते थे। इसके बाद भी पुलिस सख्ती नहीं कर रही। इधर, सिम्स के जिम्मेदार भी मामले में
कुछ बोलने से बच रहे हैं। संभाग वह के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में क सालों से सुरक्षा की जिम्मेदारी अ संभाल रही बुंदेला सिक्योरिटी इस एजेंसी गोलमाल कर रही थी। सिम्स डा के जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे रहे। रोज जब एसी के कॉपर वायर चोरी का एक मामला सामने आया, तब कलेक्टर क की सख्ती के बाद एफआईआर कि कराई गई। हालांकि इसमें में बड़ा क खेल हुआ। एसपी को जो पत्र दिया गा गया था, उसमें नाम था, लेकिन बाद में नाम हटा लिया गया। जांच के नाम पर सिटी कोतवाली पुलिस ने वहां से हाजिरी रजिस्टर को जब्त कर लिया। कॉपर वायर चोरी के – आरोप में गार्ड को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बता दें कि रोजाना 167 गार्ड की ड्यूटी के एवज में हर साल करीब 1.70 करोड़ रुपए का भुगतान कंपनी को किया जाता है, लेकिन कंपनी ने कभी भी सिम्स में इतनी संख्या में गार्ड नहीं दिए। यही वजह है कि सिम्स परिसर में गाड़ियों की चोरी से लेकर सिम्स बिल्डिंग से एसी के कॉपर तार की चोरियां हो रही थी।
कलेक्टर का भी खौफ नहीं
सिम्स की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बुंदेला सिक्योरिटी सर्विसेस के मालिक और ठेकेदार को कलेक्टर का भी खौफ नहीं है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को लगा था कि कलेक्टर के निरीक्षण के बाद गार्ड की संख्या बढ़ेगी, जो नहीं हुआ। अभी भी रोजाना 40 से 50 गार्ड कम खड़े किए जा रहे, लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार को प्रबंधन पूरा भुगतान कर रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

