
प्रबंधन ने कहा- एसी की गैस लीक होने से धुआं निकला था
बिलासपुर,,,अपोलो हॉस्पिटल के डे केयर कैंसर डिपार्टमेंट के एसी में शार्ट सर्किट के कारण आनन-फानन में मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं लोग वार्ड से बाहर आ गए थे। हालांकि अपोलो प्रबंधन का कहना है कि एसी के गैस लीक होने के कारण धुआं निकल रहा था। सोमवार को दोपहर लगभग ढ़ाई बजे के करीब अपोलो हॉस्पिटल के डे केयर कैंसर डिपार्टमेंट से धुआं उठता देख कीमोथैरेपी के लिए गए मरीजों को जल्द दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। अपोलो में आग लगने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई थी। जिनके परिजन अपोलो में भर्ती थे वे प्रबंधन को कॉल कर घटना को लेकर जानकारी ले रहे थे तो कई दौड़े भागे अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में अस्पताल के पीआरओ देवेश गोपाल ने बताया कि आगजनी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एसी का गैस लीक होने से धुआं निकला था। वहीं सीएमएचओ कार्यालय के मेडिकल आफिसर सौरभ शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट की सूचना मिली थी, प्रबंधन से चर्चा करने पर बताया गया कि एसी का गैस लीक हो गया था।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…

