
बिलासपुर मस्तूरी थाना क्षेत्र में पिता के अंतिम क्रियाकर्म के मौके पर दान-दक्षिणा कम देने को लेकर रिश्तेदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान भाई-भाभी व भतीजों ने मिलकर पहले महिला की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष से भी दामाद, बहन और अन्य लोगों ने भी मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बलवा का केस दर्ज किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मस्तूरी के आवासपारा की रहने वाली राजेश्वरी बंजारे के पिता मेघप्रसाद कोइराला का बीते 20 मई को निधन हो गया। जिसके बाद उसके मायके दर्रीघाट में भाई राजू कोइराला व भाभी सरोजनी कोइराला ने रविवार को दान-दक्षिणा का कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने पति संतकुमार बंजारे के साथ मायके दर्रीघाट गई थी। इस दौरान दान-दक्षिणा में सामान कम था, जिस पर उसने अपनी भाभी को बोली कि सामान कम है। इस पर उसकी भाभी सरोजनी नाराज हो गई और कहने लगी कि तुम चुप रहो, हम जैसा भी करें तुम को बोलने का कोई अधिकार नहीं है, तुम हमारे घर से निकल जाओ। विवाद बढ़ने पर राजेश्वरी ने कहा कि वह अपने पिता के घर में आई है, यहां से नहीं जाएगी! इतने में उसकी भाभी सरोजनी, भाई राजू, भतीजा गौरव, भतीजी रोजी सहित अन्य ने मिलकर उसे गाली देते हुए उसके बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी बुआ सरस्वती खूंटे, बहन अंजली टंडन, पति संतकुमार, बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो उनके साथ भी उन्होंने मारपीट की। इधर, दूसरे पक्ष से बहू सरोजनी कोइराला ने भी मारपीट की शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि ससुर के दान-दक्षिणा कार्यक्रम के दौरान ननंद सरोजनी, अंजली, बुआ सरस्वती, नंदोई संतकुमार सहित अन्य रिश्तेदार जमीन बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे और घर में ताला लगाकर उन्हें बाहर निकालने की धमकी देने लगे। इस दौरान गाली देते हुए उन्होंने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिस पर बीच बचाव करने आए गौरव, श्रीकांत, रोज कोईराला, निकिता, निधिता, सुधा और राजेश के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
