
बिलासपुर, थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा अंसारी गली में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र वासियों को पता चला कि मूर्तिकार और नगर निगम हेल्पर के घर में भीषण गर्मी की वजह से आग लग गई है।क्षेत्र वासियों और मूर्तिकार ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और खुद क्षेत्रवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाने हर सम्भव प्रयास करने लगे।

इस आगजनी की घटना में कुम्हार पारा अंसारी गली में रहने वाले समारू प्रजापति के घर के छत ऊपर रखे फ्रीज,टीवी और सोफा सेट जलकर खाक हो गए।गौरतलब हो कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है,ऐसे में कुम्हार पारा अंसारी गली में चल रहे नाली निर्माण के कार्य की वजह से यहां रहने वाले समारु प्रजापति ने अपने घर का फ्रिज टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रख दिया था।भीषण गर्मी की वजह से छत ऊपर रखे फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया।
इस घटना में उनका फ्रिज टीवी सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग को विकराल रूप लेने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।बहरहाल क्षेत्र वासियों ने फायर ब्रिगेड का धन्यवाद कर आभार जताते हुए कहा कि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज आगजनी वाले घर के अगल-बगल स्थित अन्य झोपड़ियों पर भी बुरी तरह आग लग जाती और एक बड़ा हादसा हो जाता।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

