
आरोपी के कब्जे से 05 नग गोवा स्पेशल शराब, 10 नग शिम्बा बियर, 12 नग मेडोसा बियर केन, 03 नग बटवाईजर बियर केन कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये जप्त।

गिरफ्तार आरोपी-👇
राजीव मिश्रा पिता सुभाष मिश्रा उम्र 49 साल साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर(छ.ग.)
बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। एवं लोगो को अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया था। दिनाँक 27-मई-2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा मे ढाबा संचालक राजीव मिश्रा शराब बिकी हेतु छुपा कर रखा है जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भीमपुरी मित्र मिलन ढाबा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा 05 नग गोवा स्पेशल शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा कीमती लगभग 650 रूपये,10 नग शिम्बा बियर बाटल प्रत्येक में 650 एमएल भरा कीमती लगभग 2200 रूपये, मेडोसा बियर केन 12 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 2040 रूपये , बटवाईजर बियर केन 03 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 600 रूपये कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
कार्यवाही में उनि इन्द्रनाथ नायक, पील्लु राम मंडावी – आरक्षक, प्रकाश ठाकुर , सुनील सूर्यवंशी, देवेन्द्र साहू, गोपी राजपूत, ओंकार राजपूत, रामलाल सोनवानी महिला आरक्षक विभा सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…

