
बिलासपुर,,, मकान बनाने अनुमति देने के एवज में गौरेला के सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई बिलासपुर में हुई।
बेलगहना निवासी रविशंकर गुप्ता की नगर पंचायत गौरेला में आवासीय जमीन है। रविशंकर उस जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा की जरूरत थी। इस मामले में
उन्होंने सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) अरविंद गुप्ता से संपर्क किया। एआरआई ने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रविशंकर गुप्ता से 8 हजार रुपए
रिश्वत की मांग की। रविशंकर रकम देने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के बिलासपुर ऑफिस में आकर शिकायत की। एसीबी ने उनकी शिकायत का पहले सत्यापन कराया फिर ट्रेप करने की योजना बनी। एआरआई ने रविशंकर गुप्ता को 8 हजार रुपए लेकर मंगलवार को व्यापार विहार बिलासपुर में महिमा कॉम्पलेक्स के पास बुलाया था। रविशंकर गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना दी, तो उनके साथ टीम भेजी गई। व्यापार विहार में रविशंकर गुप्ता जाकर एआरआई से मिले। टीम के सदस्य नजर रखे हुए थे। जैसे ही एआरआई ने 8 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे जाकर दबोच लिया। रिश्वतखोर एआरआई के खिलाफ धारा 7 – पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
