
बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अपराधों की रोकथाम हेतु एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इन कार्यवाहियों में जहां एक ओर सभी अधिकारियों सहित सभी थानों के स्टाफ पूरी मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस ऑपरेशन प्रहार में डॉग स्क्वॉड भी पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है। इस वर्ष जिले में हुए विभिन्न प्रकरणों को सुलझाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

- कुछ माह पूर्व थाना सरकण्डा क्षेत्र अंतर्गत 8 लाख रुपए के गहनों की चोरी हुई थी। जिसके आरोपियों को पकड़ने में स्नीफर डॉग रोज़ी ने पुलिस की मदद की और पुलिस ने सफलतापूर्वक चोरों को पकड़ लिया।
- थाना सीपत क्षेत्र में जनवरी माह में हुई हत्या के प्रकरण में भी डॉग स्क्वॉड की मदद से हत्या के आरोपी की पहचान हो सकी। स्नीफर डॉग रोज़ी ने लगभग 2 किमी तक पीछा करते हुए पुलिस को दीपक साहू के घर ले गयी। दीपक साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर दीपक साहू ही हत्यारा निकला।
- इसीप्रकार ग्राम सेलर में कुछ समय पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मन्दिर से मूर्ति चोरी कर ली गयी थी। इस प्रकरण में भी स्नीफर डॉग विमला द्वारा तालाब में कूद कर प्रकरण को सुलझाने में पुलिस की मदद की थी, जहाँ से बाद में मूर्ति बरामद भी हुई।
- वहीं दिनांक 26.05.24 को थाना सीपत के ग्राम डंगनिया में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में भी डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका रही। स्नीफर डॉग विमला ने लगभग 3 किमी दौड़कर आरोपियों घनश्याम कश्यप और श्याम कश्यप के घर पहुँची , जिससे पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली और चंद घंटों में पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली।
डॉग स्क्वॉड के योगदान को देखते एवं इन्हें सराहते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय ने डॉग हैंडलर प्रधान आरक्षक राममिलन यदु एवं आर मनोज साहू की प्रशंसा करते हुए कैश रिवॉर्ड से पुरस्कृत किया है। पूर्व में भी डॉग स्क्वॉड के हैंडलर्स को सराहा गया है तथा पुरस्कृत किया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
