
बिलासपुर बाइक पर तीन सवारी घूमते पकड़े जाने पर युवकों ने आरक्षक से विवाद किया। आरक्षक ने दस्तावेज मांगे तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने व मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिचरी पड़ाव रिवर व्यू के नजदीक पुलिस रूटिंग चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक शराब के नशे में धुत वहां से निकले। आरक्षक नरेश निराला ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। युवक गाली गलौज करते हुए आरक्षक से विवाद करने लगे। आरक्षक ने उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे तो विवाद और बढ़ गया। आरक्षक को वीडियो बनाते देख युवकों ने उससे हाथापाई भी की। आरक्षक ने घटना की जानकारी टीआई विजय चौधरी को दी। उन्होंने युवकों को समझाइश दी, लेकिन तीनों युवक नशे में हुज्जतबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त ली।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

