
नशे में धुत बेटे ने मां और बहनों से घर पर मारपीट की। मां के सिर पर ईंट से हमला किया। इसके बाद जंगल में जाकर शराब पी और वहीं सो गया। इधर, घायल मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को जंगल में घेराबंदी करके पकड़ा। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
कोटा कोरीपारा में रहने वाला प्रेम यादव उर्फ सलसला (30 वर्ष) बिलासपुर के एक होटल में काम करता है। सप्ताह भर कमाने के बाद वह अपने घर कोटा जाकर खूब शराब पीता और घर वालों से मारपीट करता था। वह बुधवार को भी शराब के नशे में धुत था। दोपहर साढ़े 12 घर में बहनों से विवाद कर रहा था। मां कुंती यादव (60 वर्ष) ने मना किया, तो उससे मारपीट करने लगा। ईंट से मां के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर बर बेहोश होकर गिर गई और खून निकलने से लगा। सलसला घर से निकल गया। र थोड़ी देर बाद छोटा बेटा घर आया, तो 5. उसने देखा कि मां की मौत हो चुकी है। ने उसने डायल 112 और पुलिस को क सूचना दी। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने पूछताछ के बाद न आरोपी की तलाश शुरू की। गांव वालों ने बताया कि वह जंगल की तरफ गया T है। इसके बाद एक टीम जंगल की तरफ ने रवाना हुई। आरोपी कोरी डेम के पास शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ मिला। ह उसे पकड़कर थाने लाया गया, तब उसे त पता चला कि उसके द्वारा मारपीट करने से उसकी मां की मौत हो चुकी है। पुलिस ने युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
नशे में उत्पात , मोहल्ले वालो ने पिटा भी था
आरोपी शराब पीने का आदि था !सप्ताह भर कमाने के बाद वह अपने घर आता और मोहल्ले में घूम घूम का शराब पीता! लोगो से बेवजह विवाद भी करता था! थोड़े समय पहले उसके उत्पात से तंग आकर मोहल्ले वालो ने उसकी पिटाई की थी! इसे लेकर घर में भी आए दिन वह अपनी मां और बहन से विवाद करता था!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
