Sat. Oct 31st, 2026

कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण

बिलासपुर,14जून 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले लगभग दो-तीन माह में हुए निर्माण एवं सुधार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बचे हुए कार्यों की गति में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिम्स के बदले हालात के बारे में मरीजों एवं उनके परिजनों से भी अनुभव साझा किए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सबसे पहले नए बनाए जा रहे ट्राइएज एरिया (आपातकालीन सेवा कक्ष)का निरीक्षण किया और ट्राइएज सेवाओं को शुरू करने के लिए लंबित विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और मरीजों के लाभ के लिए एमजीपीएस के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिसिन वार्ड, मेडिकल रजिस्ट्रेशन विभाग में भीषण तापमान की स्थिति को लेकर व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन बनाने एवं विश्राम के लिए बनाये गये अटेंडेंट शेड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुछ परिजनों से परिजन शेड की उपयोगिता के संबंध में बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के रैंप के पास 2 नई लिफ्टों की स्थापना के संबंध में भी अपडेट जानकारी ली। उन्होंने उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण को भी देखा और कुछ सुझाव दिए। उन्होंने एचओडी रेडियोडायग्नोसिस और चिकित्सा अधीक्षक सिम्स के साथ बैठक की। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे मशीन और रखरखाव के मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed