
डायल 112 छ॰ग० सरकार की आपातकालीन सेवा है जिसके माध्यम से आम जानता को पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं अन्य सभी सेवाओं का लाभ एक फ़ोन पे ही मिलता है चाहे कहीं दुर्घटना हुई हो, लड़ाई झगड़ा हुआ हो, कहीं आग लग गई हो या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो डायल-112 में कार्यरत स्टाफ तत्काल वहाँ पहुँच कर पीड़ितों की मदद ले लिए हमेशा तत्पर रहे हैं , ऐसी ही एक सूचना डायल-112 के कमाण्ड सेंटर रायपुर को प्राप्त हुई कि थाना रतनपुर क्षेत्र में गिरजा मंदिर के पास दो भाइयो में लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट हुआ है, रतनपुर डायल 112 की गाड़ी ख़राब होने से कोटा 112 टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । डायल 112 टीम को थाना कोटा से रतनपुर क्षेत्र जाने में 30 मिनट समय लगा । जहां अरूण यादव निवासी गिरजाबंद रतनपुर को उसके भाई दिनदयाल यादव के द्वारा मारपीट कर दिया था। जिसे ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुर जाने के लिए कहा गया। तभी मोहल्ले का विनय धीवर वहां पहुंचा और ड्यूटी में कार्यरत आरक्षक से दुर्व्यवहार करते हुए, इतना समय लगता है मर जाते तो क्या होता , बोलकर गाली-गलोच करने लगा जिनको मना करने पर कॉलर अरुण यादव द्वारा भी गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगा , मारपीट से आरक्षक को चोटें आयी हैं। जिसकी सूचना आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं थाना पेट्रोलिंग को दी गई , पेट्रोलिंग गाड़ी पहुँचने पर आरोपी विनय धीवर को पकड़कर थाना सुपुर्द कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 432/24 धारा 196, 353, 294, 323, 34 भा.द.स. तहत कार्रवाई की है। प्रकरण के दोनों आरोपियों अरुण यादव और विनय धीवर की गिरफ़्तारी हो गई है

पुलिस अधीक्षक ने कहा जांच में करें सहयोग, जवानों से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।
एसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवानों से अनावश्यक ना उलझें। पुलिस के किसी अधिकारी-कर्मचारी के व्यवहार को लेकर समस्या होने पर उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत की जा सकती है। ड्यूटी के दौरान पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…

