Wed. Oct 28th, 2026

सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज। भाई और भतीजे ने पार्टनर बनकर किया 3 करोड़ का गबन,

बिलासपुर,,,बिलासपुर में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने का बिलासपुर ने कई प्रयास कर रहे लेकिन ठगी जैसे अपराध थमने का नाम नही ले रही है ! वही सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी निवासी पिता पुत्र की रिपोर्ट पर उनके भाई और भतीजे के खिलाफ कंपनी में धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध दर्ज किया है. पीड़ित परस राम बजाज नें अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर वर्ष 2012 में नमन फैशन और बजाज इंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड कंपनी बनाई थी. दोनों भाइयों के बीच कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, बाद में रमेश कुमार बजाज और उसके पुत्र नवीन बजाज ने कंपनी के अकाउंट में छेड़छाड़ करते हुए फर्जी रसीद तैयार कर करीब 3 करोड रुपए गबन कर लिया. मामले में परस राम बजाज कि रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच करवाई में जुटी है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed