
बिलासपुर,, कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के उपस्थिति में पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय का हुआ पुनः प्रारंभ।
पुलिस कल्याण चिकित्सालय में अब रोस्टर सिस्टम के हिसाब से ज़िले के प्रमुख डॉक्टर अपने सेवा देंगे। डॉक्टर के रोस्टर के हिसाब से डॉ प्रशांत गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ ममता सलूजा, चिकित्सा अधिकारी, मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, बुधवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अकांशा सिंह, चिकित्सा अधिकारी, गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ कतलम सिंह ध्रुव, सिशुरोग विशेषज्ञ, शुक्रवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ,शनिवार को प्रातः 10 से 12 बजे, पुलिस लाईनस स्थित पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे।

डॉक्टर द्वारा निःशुल्क OPD के साथ साथ निःशुल्क बेसिक टेस्ट जैसे सुगर, बीपी , लिपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, एवं अन्य बेसिक रक्त जॉच भी निःशुल्क रहेगी। इसके साथ साथ दवाई का भी वितरण निःशुल्क मरीजों को किया जाएगा। भविष्य में इस चिकित्साल्य को और विस्तार करने की भी रूप रेखा तैयार की गई है। इसमें जल्द ही उक्त सुविधाओं के साथ साथ डेंटल सर्जन( डेंटिस्ट) भी उपलब्ध किया जाएगा ,

एक्स रे मशीन और एडवांस्ड टेस्ट भी प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त सुविधा सिर्फ़ पुलिस परिवार तक सीमित ना रहकर अब ज़िला होमगार्ड और CAF भी इससे लाभान्वित होंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
