
बिलासपुर,,रेलवे के B.C.N डिपो में काम करने के दौरान करेंट लगने से महाराष्ट्र के 23 वर्षीय अप्रेंटिसशिप छात्र की मौत
के बाद छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर रेलवे अस्पताल में जमकर हंगामा किया,

ये युवा I.T.I के बाद रेलवे द्वारा वेकेन्शी निकालने पर देश भर से यहां रेलवे के अलग- अलग विभागों में अप्रेंटिसशिप करने आये है। इन युवाओ का आरोप है कि उनसे बिना सेफ्टी उपकरण के काम लिया जाता है या जर्जर उपकरण दिए जाते है। उनका कहना है कि 70 हजार वेतन पाने वाले टेक्नीशियन अंदर जाकर मार्गदर्शन करने के बजाय उन्हें अकेले झोंक दे रहे जबकि वे महज 7 हजार रुपये के लिए जान जोखिम में डालकर काम करने पर मजबूर है।
B.N.C डिपो में बोगी के अंदर फिल्टर चेंज करने के दौरान करंट लगने से महाराष्ट्र के जलगांव मुक्ताई नगर निवासी 23 वर्षीय प्रशांत काले की मौत हुई और उसका एक साथी उसे बचाने के चक्कर मे झुलस गया।
इसके बाद सुन से समाचार लिखे जाने तक युवा यहां प्रदर्शन कर वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे।
हंगामे और तनाव की सूचना पर D.R.M समेत रेलवे के अफसर भी रेलवे अस्पताल पहुँच चुके है मीडिया ने उनसे चर्चा का प्रयास किया तो वे भागने लगे। अस्पताल के चेम्बर में रेलवे के अफसर अस्पताल प्रशासन के अफसरों से दरवाजा बंद कर चर्चा कर रहे वही बाहर छात्र न्याय की मांग को लेकर वी वांट जस्टिस के नारे लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
