
बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनसे चर्चा कर जानना चाहा कि आखिर इलाका विशेष में ही डायरिया का प्रकोप क्यों हुआ। रतनपुर का महामाया वार्ड क्र 3 में डायरिया के ज्यादा मरीज मिले है। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी भेंटकर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सकों को इनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल 24 मरीजों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में जारी है,सभी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं। उन्होंने रतनपुर के सभी वार्डों के घर-घर पहुंचकर मरीजों के सर्वे करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय मिलकर सर्वे कार्य करेंगे। उन्हेांने कहा कि जरा भी डायरिया के लक्षण मिले तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराएं। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अस्पताल में बैठक लेकर स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर पालिका अधिकारी को आपसी तालमेल के साथ सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। स्थानीय तहसीलदार को सभी मरीजों के ठीक होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा है। उन्होंने आम नागरिकों को भी सचेत किया है। साफ पानी एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि मरीज के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दिया जाये। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एक दवाई की कमी थी जिसे स्थानीय स्तर पर खरीद लिया गया है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान नाली एवं इससे होकर गुजरे पाईप लाईन का भी निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर टुल्लू पम्प से पानी खिंचने वाली पाईप के लिकेज होने की जानकारी मिली। उन्होंने सभी नागरिकों से पाईप बदलने को कहा है। नगरपालिका अधिकारी को भी पाईप लाईन का अच्छी तरह परीक्षण कर जरूरत के अनुरूप बदलने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सामुदायिक अस्पताल में संचालित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए बने नाश्ते को चखकर इसकी गुणवत्ता की जांच की। यहां उपलब्ध सभी नौ बेड भरे हुए हैं। एनआरसी में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मनोरंजन के लिए एक टीवी खरीदने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे,एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ डाॅ. प्रताप श्रीवास्तव, तहसीलदार पंकज सिंह, नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, बीएमओ डाॅ. मिथलेश गुप्ता, डीपीएम पियूली मजूमदार, बीपीएम श्वेता सिंह सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
