Thu. Oct 29th, 2026

सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मारने वाले गनियारी के कुख्यात सरपंच पर जुर्म दर्ज कर किया गिरफ्तार।

बिलासपुर,, नए कानून भारतीय न्याय संहिता में सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा पहुंचाना और उसके साथ मारपीट करने के मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध का प्रावधान है। इसके बावजूद गनियारी के सरपंच ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। सूचना के बाद डायल 112 कोनी की टीम में शामिल आरक्षक नरेंद्र सिंह ध्रुव पहुंचा था, जहां पीड़ित पक्ष को थाने ले जाने के लिए अपने वाहन में बिठा रहा था। इसी दौरान इलाके के कुख्यात सरपंच जितेंद्र राज ने आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दिया। आरक्षक की पिटाई करते हुए वाहन का हेडलाइट भी तोड़ दिया। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 294, 506, 332, 186, 353, 427, 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए गनियारी के सरपंच जितेंद्र राज को गिरफ्तार कर लिया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed