
बिलासपुर, 10 जुलाई कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल 9 जुलाई को लेने के बाद आज अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट और व्यस्ततम चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने जरूरी निर्देश दिए। शहर के लोगो को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके इसके लिए पुलिस यातायात, नगर निगम और परिवहन विभाग को मिलकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने जाम एवं दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील जिले के नागरिकों से की है।


कलेक्टर ने दौरे की शुरूआत ब्लैक स्पॉट सेंदरी चौक से की। 500 मीटर के दायरे में तीन वर्षाें में कम से कम 5 गंभीर सड़क दुर्घटना हुई हो, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल या उसकी मृत्यु हुई हो, ऐसे स्पॉट को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किया जाता है। कलेक्टर ने यहां रम्बल स्ट्रीट और कैट-आई लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनएचएआई को सड़क से मवेशी हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सकरी-पेण्ड्रीडीह बायपास का जायजा लिया। यहां की सड़क में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए। डिवाईडर एवं ग्रिल की साफ-सफाई करने कहा। कलेक्टर ने यहां सूचनात्मक बोर्ड लगाने कहा, जिससे यात्रियों को भटकना न पड़े। हाईकोर्ट से लेकर नेहरू चौक तक डिवाईडर की साफ-सफाई, पौधों की छंटाई, सड़क की दोनों और साफ-सफाई करवाने के निर्देश नगर निगम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रीट लाईट हमेशा चालू स्थिति में होने चाहिए।

इसके बाद कलेक्टर-एसपी ने शहर के व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक का जायजा लिया। यहां लेफ्ट टर्न क्लियर करने के निर्देश दिए। चौक के बाएं ओर के सिग्नल को थोड़ा पीछे शिफ्ट करने कहा। ट्रैफिक में व्यवधान बन रहे टीन शेड को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यहां गड्ढों को ठीक करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री नीरज चंद्राकर, डीएसपी श्री संजय साहू, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कुमार सहित पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
