
बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया अस्पताल में जनसुविधाओं के विस्तार एवं इन्हें व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल के आस-पास की भूमि की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।


गौरतलब है कि सरकार ने राज्य में एकमात्र जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए 75 बेडयुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण के लिए 10 हजार वर्गफीट भूमि की जरूरत है। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन हमर लैब, बर्न यूनिट एवं आइसोलेशन वार्ड को अगले 10 दिन में पूर्ण कर अस्पताल प्रशासन को सौंपने को कहा है। हमर लैब के शुरू हो जाने से मरीजों के लिए 117 प्रकार के जांच सुविधा निःशुल्क मिलेगी। कलेक्टर ने जन औषधि, धन्वंतरी एवं रेडक्रास की दवाई दुकान को परिसर में एक जगह व्यवस्थित करने को कहा है। वर्तमान में ये दवाई दुकान अलग-अलग जगहों पर हैं, जिसके कारण मरीजों को भटकना पड़ता है।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े वाटर एटीएम को एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता, हॉस्प्टिल कंसल्टेन्ट डॉ. शेफाली, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना,नगर निगम के जल प्रभारी श्री अनुपम तिवारी, जीवन दीप समिति के सदस्य अमित सिंह सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
