
बिलासपुर,,,, न्यायधानी में अपराध का ग्राफ़ तेजी से बढ़ता जा रहा है, आये दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटना लगातार हो रही है। न्यायधानी अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। अब तो बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है, लोगों के बीच ऐसे सवाल अब उठने लगे है, संस्कारधानी में रेप और छेड़छाड़ के अपराध बढ़ने लगें है! तो वही सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आई है! घटना के बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस केस में नाबालिग आरोपी और एक बालिग साथी को गिरफ्तार किया है.
पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है! जहां रहने वाले एक 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक अनाचार की शिकायत उसकी मां ने पुलिस थाना सरकंडा में की है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग लड़के से थी! जो मंगलवार देर रात उसकी बेटी को मोबाइल पर मैसेज किया, मैसेज में लड़के ने खुद के पास बेटी की अश्लील तस्वीर होने की बात लिखी थी! बच्ची डर गई और रात 3 बजे उस लड़के से मिलने चली गई ?
जहां पर वो नाबालिग लड़का अपने एक दोस्त के साथ खड़ा हुआ था! इस दौरान रात में जब बेटी घर नहीं आई तो उसकी मां उसकी तलाश करने बाहर निकली! तब अपनी बेटी को खोजते हुए मंदिर के पास पहुंची महिला को आते देखकर नाबालिग और उसका साथी वहां से भाग निकले, महिला अपनी बदहवास बेटी को लेकर रात में घर चली गई पूछने पर पता चला कि बेटी के साथ दोनों लड़कों ने नाबालिक के साथ अनाचार किया है! सुबह पूरे मामले की जानकारी सरकंडा पुलिस थाने में पहुंचकर दी गई!
13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत उसकी मां ने की है. मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग और उसके बालिग साथी ने बच्ची को फोन पर मैसेज कर मिलने बुलाया. जब वो पहुची तो उसके साथ घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है! और जांच जारी है! सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने मामले में नाबालिग और एक युवक को हिरासत में लिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
