Sun. Nov 1st, 2026

युवती को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाने वाला आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,,, मस्तूरी थाना क्षेत्र में युवती को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाने का मामला सामने आया..
जहाँ ग्राम किरारी की रहने वाली युवती को गाँव के हि रहने वाला आरोपी युवक द्वारा जहर का सेवन करवाया गया और आरोपी वहा से भाग निकला
युवती का इलाज के दौरान मौत हो गई, Asp अर्चना झा ने जानकारी दी की आरोपी युवक सुरेश साहू और मृतिका के बीच प्रेम प्रसंग था दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन आरोपी युवक सुरेश साहू की सगाई किसी और के साथ हो गई थी जिसके बाद दोनों के बीच रात्रि मे विवाद और बहस भी हुआ था सुरेश साहू ने मृतिका को गाँव के हाई स्कूल के पास बुलाया और बोला की हम दोनों साथ जी नहीं सकते लेकिन मर तो सकते है जिसके बाद युवती साथ मरने को तैयार हो गई युवती ने तो जहर का सेवन किया लेकिन आरोपी युवक ने नहीं और आरोपी सुरेश युवती को छोड़कर भाग निकला युवती को गंभीर हालत मे रायपुर मेकाहारा मे भर्ती किया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई तो वही फरार आरोपी सुरेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed