
रायपुर। सिख समाज के ड्राइवर की पगड़ी गिराने और मारपीट करने के मामले में पुलिसकर्मियों ने सिख समाज से मांगी माफी है. सिख समाज ने चारों सिपाहियों को सात दिन तक गुरुद्वारा में सेवा करने का दंड दिया है. आठ जून को सिख समाज के ड्राइवर बहादुर सिंह से चार सिपाहियों ने बाल खींचकर मारपीट की थी.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस घटना के बाद सिख समाज ने इसकी निंदा की थी. गृहमंत्री और एसएसपी से भी शिकायत हुई थी. शिकायत के बाद एसएसपी ने सिपाही चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था.
रायपुर के थाना टिकरापारा के अंतर्गत आने वाले अंतर राज्यीय बस स्टैंड में विगत 8 जून को थाने के चार सिपाहियों द्वारा एक सिख युवक की पगड़ी गिराकर, उसके बाल खींचकर मारपीट करने के मामले में पीड़ित युवक ने सिख समाज को अपने साथ हुए धार्मिक अपमान के बारे में जानकारी दी थी.
घटना के सीसीटीवी फुटेज में टिकरापारा थाने के सिपाहियों चंद्रभान सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए बदसलूकी को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर चारों सिपाहियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी.
गुरुद्वारे में माथा टेकरकर मांगी अपनी गलती
सिख समाज की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था. युवक के साथ मारपीट करने वाले सिपाहियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेक कर अपनी गलती स्वीकार की और सिख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी. इधर, स्टेशन रोड गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने सिपाहियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा तय की है.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
