
बिलासपुर। शनिचरी बाजार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम नगर निगम ने शुरू कर दी है। पहले दिन निगम अमले ने दो दुकाने सील कर दिया है। जबकि ट्रैफिक में बाधा बन रहे 12 दुकानों के शेड को हटा दिया गया है। इसके अलावा 55 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।

अव्यवस्थित और ट्रैफिक में बाधा बन चुके बाजारों को व्यवस्थित करने की मुहिम नगर निगम ने शुरू कर दी है। नगर निगम की पहली कार्रवाई आज शनिचरी बाजार से शुरू हुई और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सड़क तक अवैध रूप से शेड बनाकर ट्रैफिक को जाम करने वाले 12 दुकानों के बांस – तालपत्री वाले शेड को हटाया गया। दुकान के बाहर अवैध रूप से शेड लगाने से आवागमन अवरूद्ध हो रहा था और सड़क पर हमेशा जाम लगता था। इसके दो अवैध दुकानों को अतिक्रमण की टीम ने सील कर दिया,दोनों दुकानों का निर्माण बिना अनुमति के किया गया है,इन दुकानों का निर्माण नियम विरुद्ध था,जिस पर कार्रवाई करते हुए इसे सील किया गया है।

नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखने वाले लगभग 40 दुकानदारों को निगम की टीम ने अंदर रखवाया है साथ में चेतावनी दी गई है की बाहर रखने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा 55 दुकानदारों को निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने नोटिस दिया गया है,दुकानदार दुकान के बाहर अपना सामान रखते है इसके अलावा बांस-लकड़ी समेत अन्य सामानों से शेड बनाए हुए है जिसकी वजह से ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है,साथ में नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।
नदी के दोनों तरफ लगेंगे ठेले
नगर निगम ने आज शनिचरी बाजार में कार्रवाई करते हुए सड़क पर ठेले लगाकर ट्रैफिक जाम करने वाले सभी ठेले को हटाया और दोबारा सड़क पर ठेले नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम द्वारा इन ठेले व्यापारियों के लिए रपटा के उस पार चांटीडीह में स्थान चिन्हांकित किया है और वाल्मिकी चौक की तरफ पानी टंकी के पास स्थान चिन्हांकित किया है। जहां पर इन ठेला संचालकों को ठेला लगाने को कहा गया है ताकि ट्रैफिक समेत अन्य परेशानियां ना हो। इन स्थानों पर निगम ने लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है।
शनिचरी को व्यवस्थित करने का प्रयास
सबसे व्यस्त और अव्यवस्थित बाजार का रूप ले चुके शनिचरी बाजार को व्यवस्थित करने में नगर निगम जुटा हुआ है। इसी तारतम्य में अव्यवस्थित रूप से दुकान, ठेला लगाने वालों को व्यवस्थित किया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और दुकानदारों को बाजार के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन की समझाइश भी दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
