
बिलासपुर,,, 15 जुलाई भारतीय रेलवे सभी ट्रेनों में स्वच्छता और परिचालन अनुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है | इसी क्रम में क्रम में यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने मंडल से चलने /गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनों में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहें है। इसी उद्देश्य से बिलासपुर स्टेशन में क्लीन ट्रेन स्टेशन एवं मंडल से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑन बोर्डिंग हाउस किपिंग स्टाफ जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई है । इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान पेंट्रीकार से सृजित कूड़े के निस्तारण के लिए इसको एकत्र करने हेतु विभिन्न स्थानों पर गार्बेज कलेक्शन पॉइंट बनाया बनाए गए हैं ताकि न केवल रेल गाड़ियों एवं रेल परिसर में सफाई बनी रहे बल्कि रेल पटरियों के किनारे भी सफाई व्यवस्था बनी रहे और यात्रियों की यात्रा पर्यावरणीय रूप से एवं हाइजीन की दृष्टि से उत्कृष्ट रहे!

ट्रेनों व स्टेशनों में स्वच्छता मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने नियमित रूप से अभियान भी चलाये जा रहे हैं | साथ ही सभी पेंट्रीकार एवं फूड स्टाल संचालकों को स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है | सर्वत्र स्वच्छता सुनिश्चित करने की हर प्रकार से पहल की गई है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
