Tue. Nov 3rd, 2026

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बिलासपुर, 15 जुलाई कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से आए ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों की समस्याएं बड़े इत्मीनान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज कलेक्टर से लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जनदर्शन में कलेक्टर ने किसानों से खाद, बीज उपलब्धता की जानकारी ली। तत्काल निराकृत होने वाले प्रकरणों को मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने कुछ आवेदनांे का स्वयं ही फोटो लेकर संबंधित अधिकारियों को वाट्सअप पर भेजते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
सप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर अवनीश शरण ने झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय शालेय कबड्डी अंडर 14 वर्ग प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को चेक दिया। छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम में बिलासपुर जिले के भी 6 खिलाड़ी शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को 21-21 हजार रूपए का चेक प्रदान कर उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। इनमें नवीन साहू, तुषार देवांगन, शिवा खैरवार, भूषण पटेल, भव्य पटेल और भुवन भास्कर शामिल है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री सीएल जायसवाल, क्रीड़ा अधिकारी सुशील मिश्रा एवं कबड्डी प्रशिक्षक हेमंत यादव भी मौजूद थे। सकरी तहसील के बिसुन लाल साहू ने अपनी निजी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले का परीक्षण करने का निर्देश तहसीलदार सकरी को दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरमी की सरपंच श्रीमती अंजू बंजारे ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के आहाता के अंदर से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इस मामले को बिलासपुर तहसीलदार देखेंगे।
सेवानिवृत्त प्राचार्य श्याम लाल पुलस्त ने बकाया वेतन और पेंशन प्रकरण का जल्द निराकरण करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे कोटा ब्लॉक के बहेरामुड़ा शासकीय स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्हे सेवानिवृत्ति के 8 माह के बाद भी पेंशन और बकाया वेतन नही मिला है। कलेक्टर ने इस पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीजा के ग्रामीण विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने कोटवार के खिलाफ शिकायत करते हुए इस पद से हटाने की मांग की। मोपका के रामू सूर्यवंशी ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। नगर पंचायत मल्हार की श्रीमती ईश्वरी निषाद ने कलेक्टर से मुलाकात कर परिवार सहायता राशि दिलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मेरे पति की मृत्यु के पश्चात परिवार सहायता राशि किसी और को दे दी गई है। इस मामले को सीएमओ मल्हार देखंेगे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed