
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही के निर्देश दिए
कार्यवाही के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर ने बताया कि- पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्यवाही के लिए कोनी रोड,सकरी रोड, मंगला रोड, हाई कोर्ट रोड एवं मोतीलाल पेट्रोल पंप चौक पर आज शाम से रात्रि 8:00 बजे तक एवं रात्रि 8:00 बजे से देर रात तक शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसमें आज कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट 46 वाहनों का 23,000/- का चालान काटा गया व ई चलान अन्य धाराओं में कुल 260 वाहनों से 1,51,200/- का चालान काटा गया एव ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
विदित हो कि- इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर रजनेश सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभिनव पहल करते हुए हेलमेट न धारण करने की वजह से वाहन चालको की होने वाली दुर्घटना एवम् मौत तथा वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “हेलमेट बैंक” योजना का शुभारंभ विगत माह हाईवे के थानों जिसमे चकरभाटा थाना कोनी थाना, सरकंडा थाना, सकरी थाना में हेलमेट बैंक योजना चालू किया गया है, “हेलमेट बैंक” योजना में वाहन चालक हाईवे मार्ग में यात्रा के दौरान संबन्धित मार्ग के थाने से परिचय पत्र दिखाकर हेलमेट प्राप्त कर, बाद यात्रा उपरांत हेलमेट जमा कर सकते हैं, जो की पूर्णता निशुल्क रखा गया है।

हेलमेट की अनिवार्यता, उपयोगिता एवं वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक माह तक चेतना “यातायात की पाठशाला” में भी विभिन्न चौक चौराहो, स्कूल कॉलेज, विभिन्न संगठनो में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किए जाने के उपरांत भी हेलमेट पहनने वालों में जागरूकता का अभाव परिलक्षित होने के उपरांत वाहन चालको पर बिना हेलमेट पर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्र में रात्रि 8:00 बजे से सुबह 8बजेतक हेलमेट अनिवार्य किया गया है एवं हाईवे में पूर्ण रूप से हेलमेट अनिवार्य किया गया हैं, हेलमेट न पहनने वालों पर पुलिस कठोर व निरन्तर कार्यवाही करेगी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
