
बिलासपुर,,, नाबालिक पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी के साथ जान पहचान हुआ था। जो साथ में मिलकर विडियो एडिटिंग का कार्य करते थे। दिनांक 02.10.2023 को पीड़िता के घर सरकण्डा विडियो एडिटिंग के कार्य से आरोपी आया था। जो अकेली पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और छिपकर विडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर करीब 6 माह से शारीरिक संबंध बनाया है। दिनांक 24.5.2024 को वह बिलासपुर साइंस कालेज के पास बुलाकर गाली गलौच कर मारपीट कर मोबाईल को तोड़कर भाग गया । प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में CSP सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी
आयुष नारायण शर्मा पिता ब्यासनारायण शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी तिवारी बिल्डिंग के पीछे केदारपुर अम्बिकापुर (छ.ग.) की पतासाजी किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर टीम द्वारा आरोपी आयुष नारायण शर्मा को अम्बिकापुर से पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
