Tue. Nov 3rd, 2026

मोहर्रम में शेर नाच के दौरान युवक को मारा चाकू.. नाच देखने का व्यक्ति को शेर ने मारा चाकू..

बिलासपुर देश में आज शहादत का पर्व मुहर्रम पूरे एहतराम के साथ मनाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में भी ताज जुलूस के साथ शेर नाच का आयोजन मुस्लिम समुदाय द्वारा किया जा रहा है, मोहर्रम के आखिरी दिन आज शेर नाच देखने गए व्यक्ति को शेर ने चाकू मार दिया, दरअसल पुरा मामला बिलासपुर के जरहाभाटा का है जहां डल्ला शेर बने खलील ने नृत्य के दौरान धारदार हथियार से भीड़ में व्यक्ति को नुकीले चाकू से पेट के पास हमला कर दिया जिससे व्यक्ति मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मामले में तत्काल व्यक्ति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पर रेफर किया गया है..

वहीं इस मामले में अब व्यक्ति ने पुलिस कंप्लेंट की है, और अब पुलिस मामले की जांच में छूट गई है.. बात दें बिलासपुर शहर में मोहर्रम के दिनों में डल्ला शेर को देखने दूर दराज से लोग पहुंचते हैं, इस वजह से मौके पर बेतरतीब भीड़ एकत्रित हो जाती है जिसे संभालना भी मुश्किल हो जाता है.

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed