
बिलासपुर,,,16 जुलाई रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों के केटरिंग स्टॉल कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का प्रशिक्षण देने के अभियान की शुरुआत की गई है | इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों को आग से संबंधित आपात स्थितियों में उचित तरीके से प्रतिक्रिया देने की विस्तृत जानकारी मिलती है । इस अभियान से आग से संबंधित आपात स्थितियों में उचित तरीके से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर सकेंगे जिससे स्टेशनों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी |
इसी क्रम में आज 16 जुलाई 2024 को नागरिक सुरक्षा संगठन (स्पेशल सेल) की टीम द्वारा बिलासपुर स्टेशन स्थित केटरिंग स्टाल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया | आगजनी के दौरान अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने का प्रदर्शन कर सभी को बताया गया तथा अभ्यास कराया गया । इसके साथ ही आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। अग्निशमन विभाग को सूचित करने के लिए हेल्पलाइन नं. 112 को मुंह जुबानी याद रखने की सलाह भी दी गई।
इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि यात्रियों और स्टेशन परिसर की भी सुरक्षा बढ़ती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
