
बिलासपुर,,,11 साल से अनुपस्थित पटवारी को एसडीएम ने बर्खास्त कर दिया है। पटवारी 4 अगस्त 2013 से अपनी अस्वस्थता के कारण लगातार 11 वर्षों से अनुपस्थित था। जिस पर बिलासपुर जिले के तखतपुर अनुविभाग के एसडीएम ने आदेश जारी किया हैं।
तखतपुर तहसील में राजेश सिंह पटवारी के पद पर पदस्थ थे। अपनी अस्वस्थता के कारण 4 अगस्त 2013 से निरंतर आज दिनांक तक अनुपस्थित रहने की दशा में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर तथा वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर भू अभिलेख शाखा के द्वारा तखतपुर के एसडीएम को बर्खास्तगी के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया था।
तखतपुर एसडीएम ने मध्य प्रदेश भू अभिलेख नियमावली के अध्याय 1 नियम 1(2) में प्रदत्त शक्तियों के तहत राजेश सिंह पटवारी तहसील कार्यालय तखतपुर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।
देखें आदेश…

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
