
कंपनी के GM द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज नही कराना, क्या कहता है ?
:
चोरों को रंगे हाथो पकड़े जाने पर भी छोड़ देना क्या कहता है ?
:
जिस आटो में चोरी का सामान हो रहा था लोड ? उस आटो मालिक द्वारा थाने में की गई शिकायत पर , इंस्फ्राटक्चर के GM दुबे जी ने क्यों लिख कर दिया कि कोई कार्यवाही न की जाए !
:
घटना इस प्रकार है, दिनांक 16/07/24 को तिलक नगर राम मंदिर के पास स्थित बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ठेकेदारी फर्म गणपति इंफ्राटेक्चर के गोदाम में दिन दहाड़े लगभग दिन में 1 बजे कथित चोरों द्वारा कंपनी का लोहे का सामान छड़,इत्यादि भरते हुए रंगों हाथ पकड़े गए, जिस मालवाहक आटो में पकड़े गए उक्त आटो के मालिक द्वारा एक लिखित शिकायत
थाना सिविल लाइंस में दिया गया कि उनके आटो में चोरी का सामान लोड होने की जानकारी पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारी दुबे द्वारा उनका आटो जबरन रोक लिया गया है,वही कुछ ही घंटो बाद आटो मालिक की शिकायत प्रतिलिपि पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी के ठेकेदार कंपनी के जीएम दुबे जी खुद ही लिखकर देते है कि आटो वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाए, चूंकि, चोर नाबालिक थे इसलिए उनको माफ कर दिया, क्या ऐसा होता है ?क्या इसलिए कंपनी ने दुबे को GM बनाया है ?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
