
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए एक चुनैती लग रही है आपको बता दे कि प्रार्थी राकेश राठौर पिता स्व. सियाराम राठौर उम्र 33 वर्ष कनिष्ठ यंत्री स्टे.पा.डि.कं.लि.मि. खमतराई ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है, अपने क्षेत्र के विद्युत तार का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण दौरान पाया गया कि 33 के.वी. पावर ग्रीड फीडर लाईन जो तकनीकी कारणों से वर्तमान में बद है उसे मोपका क्षेत्र के खम्भों में लगे तार को किसी ने काट दिया है। उक्त विद्युत तार विभिन्न खम्भों के माध्यम से विजौर बहतराई एवं खमतराई होते हुये गए हैं । जिसमें 90 स्पान का करीब 270 मीटर तार जिसकी कीमत 48000 रु है! कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट कर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी गई मशरूका की पातासाजी करने एवं अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान टीम को सूचना मिला कि बहतराई निवासी मुकेश साहू अपने घर के बाड़ी में बिजली तार छिपाकर रखा है। उक्त सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र मोपका प्रभारी उप निरी रामनरेश यादव,द्वारा टीम गठित कर सउनि ढोलाराम मरकाम एवं अन्य स्टाफ द्वारा सदेही मुकेश साहू के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे चोरी हुये तार के संबंध में पूछताछ करने पर अपने बाड़ी में छिपाकर रखना बताया। जिसके निशादेही पर चोरी गई एल्युमिनियम तार किमती 48000रू को बरामद कर आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी👇
मुकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 33 वर्ष निवासी रामायण चौक बी.आर. यादव नगर बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
