
बिलासपुर ,,, मीला की मोहर्रम त्यौहार के दिन कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू व हथियार लेकर घूम रहे हैं! एवं उसे लहराकर राहगिरों, एवम आम लोगों को डरा धमका रहे हैं! जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी एस.आर.साहू एवं स्टॉफ के साथ हटरी चौक पहुंचा जहां घेराबंदी कर तीन लडकों को पकड़ा गया जिनके पास धारदार चाकू ,चापड मिला जिनको कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार चाकू एवं चापड को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली में धारा 302, 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई है। आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. -98-99-100. / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही पर कोतवाली थाना प्रभारी एस.आर. साहू, गजेन्द्र शर्मा, बसंत कुमार साहू, प्रआर आदिले आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, लगन खाण्डेकर एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।
आरोपी 👇👇👇
01. – जुनैद हुसैन पिता जावेद हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी लाईफ केयर हास्पिटल के पास सिटी कोतवाली बिलासपुर
02. -अनम हुसैन पिता अलताफ हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी लाईफ केयर आस्पिटल के पास
सिटी कोतवाली बिलासपुर
03. – अमन हुसैन पिता ईकबाल हुसैन उम्र 19 वर्ष निवासी हटरी चौक जूना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
